आलू के पराठे कैसे बनाएं हिंदी मैं || how to make aalu Paratha recipe in hindi

 

आलू के पराठे की recipe हिंदी मैं।


आलू के पराठे सर्दियों मै सभी बनाते हैं। इसे बूढ़ों से लेकर बच्चों तक सभी खाना पसंद करते हैं। तो इसी लिए आज हम आपको बताएंगे (आलू के पराठे की रेसिपी)एक दम नए और अलग तरीके से तो आइए पराठे बनाना start करते हैं।


आलू के पराठे बनाने की सामिग्री–:

आलू 500gm

स्वाद अनुसार नमक

4 हरी मिर्च ( पीसी हुई )

1 चम्मच धनिया पाउडर

1चम्मच लाल मिर्च पाउडर

¼ चम्मच गरम मसाला

2 बारीक कटी प्याज

लहसुन का पेस्ट ( 10–12 कली )

½ खड़ा ( जीरा ) 

2 चुटकी हींग

हरी मेथी के कुछ पत्ते

½ आमचूर पाउडर

सेकने के लिए तेल


आलू के पराठे बनाने की विधि।

1.आलू उबालने की विधि।


पराठे बनाने के लिए आलू को धोकर एक प्रेशर कुकर में रखकर उसमे आलू डूबने तक पानी डाल दें।
 प्रेशर कुकर को ढक्कन से बंद करदें। 
गैस की फ्लेम फुल करदें। दो सिटी आने के बाद गैस को मीडियम फ्लेम पर कर दे। 
और फिर 2 सिटी आने दें। जब आलू उबल जाए तो आलू को ठंडा होने दें।

2.आटा तैयार करने की विधि।

जब तक आलू ठंडे हो तब तक हम आटा तैयार कर लेते हैं। 
आटे को हम एकदम मुलायम गूंथ लेंगे और उसमें नमक डालना ना भूले आटे को जितना ज्यादा देर तक गूथेंगे
पराठे उतने ही गोल और फूले फूले बनेंगे और फटेंगे नहीं आप चाहे तो आटे को 5 मिनट गूथ लेने के बाद फिर ढक कर छोड़ दें ।
और फिर 10 मिनट बाद फिर से गूंथने या फिर एक बार में ही गुथलें लें।
 हमारा आटा तैयार हो गया।

3.आलू मसाला तैयार करने की विधि।

अब हमारे आलू ठंडे हो चुके हैं।
आलू को छिल लेंगे हमारे सारे आलू छिल जाए तो आलू को हम फोड़ लेंगे फिर उसमें हम नमक धनिया पाउडर हरी मिर्च लाल मिर्च गरम मसाला लहसुन का पेस्ट खड़ा जीरा हरी कटी हुई मेथी के पत्ते आमचूर पाउडर हरा काटा धनिया हींग प्याज इन सभी मसालों को अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे ध्यान रहे आलू के बड़े-बड़े टुकड़े ना रहे उन्हें दबा दबा कर फोड़े।
यह सब मिक्स हो जाने के बाद आप थोड़ा सा पराठा मसाला टेस्ट करके देख ले अगर आपको नमक मिर्च पर्फेक्ट लग रहा है तो कोई बात नहीं अगर नमक मिर्च नमक कुछ कम लगे तो आप डाल सकते हैं। ऐसा होता है ना कि  न कोई कम तीखा खाना पसंद करता है कोई ज्यादा।
 अब बस पराठे बनाना है।
 आइए पराठे बनाना शुरू करते हैं।

4.पराठा सेकने की विधि।

सबसे पहले हम आटे की लोई लेंगे और गोल करते हुए चकले की सहायता से पूरी जितना बेलेंगे और उसमें पराठा मसाला एक से डेढ़ चम्मच पूरी के चारों तरफ के किनारों को पकड़कर बीच में इकठ्ठा करेंगे और बीच में जो आटा इक्ट्ठा हो जाता है।
 उसे हम काट देंगे और जिस तरफ से आटा काटा है उसी तरफ से बेलेँगे और हां रोटियों की तरह सूखा आटा लगा ले और हल्के हाथों से जब पराठा रोटी जितना हो जाए तू गरम तवे पर डाल देंगे और मीडियम फ्लेम पर तेल रिफाइंड की डालडा हम लगाते हुए पटपट कर सकेंगे और सुनहरा होने तक सेकें।
 आप इसी तरह से सारे पराठे सेक ले। और इसी दहि या बटर के साथ सर्व करें। आप के पराठे तैयार हैं।

सुझाव / Suggestion=(यदि पराठे डालडा लगा कर बनाते हैं तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। और पराठे करारे बनते हैं|मैं तो केवल हाथ से बहुत अच्छे पराठे/रोटी बनाती हूं। अगर आप हाथ से सीखना चाहते हैं तो जरूर कमेंट करें चकले को करें बाय-बाय।)


आप इस तरीके से पराठे बनाकर जरूर देखे बहुत स्वादिष्ट लगते है एक बार खाएंगे तो बार बार बनाएंगे।

        Thankyoue

                         

टिप्पणियाँ