बेसन ( कढ़ी ) बनाने की विधि || how to make besan ( kadhi ) in hindi



बेसन(कढ़ी)

हैलो दोस्तो आज हम आपको छाछ बनाना सिखाएगे आप इसे बेसन भी कह सकते हैं।
 या कढी भी कह सकते हैं बेसन दही डालकर बना सकते हैं।
 वैसे तो बेसन उत्तर भारत में सभी पसन्द करते हैं। लेकिन यह राजस्थान की फेवरेट डिस है। कढ़ी दिखने सुन्दर तो लगती ही है इतनी ही खाने में 'अच्छी लगती है।
मै आपको आज ऐसा बेसन बनाना बताऊँगी की आप उगलियाँ चाटते रह जाएंगे या आपने ऐसा बेसन कभी नही खाया होगा आप इस तरह से बेसन बनाएंगे तो रिस्तेदार भी आपकी तारीफ करेंगे।

बेसन बनाने की समग्री,

बेसन 75gm
छाछ 1लीटर
 नमक स्वादानुसार 
 सरसो का तेल 100gm
 मिर्च 1 चम्मच 
1 चम्मच हल्दी
धनिया पाऊडर
 लहसुन का पेस्ट(6–7 कली)
 जीरा पाउडर 
साबुत जीरा(छोकने के लिए)
 2 चुटकी हींग
कटा हरा धनिया
कटा हुआ लहसुन(6–7 कली)

बेसन का बैटर तैयार करने की विधि।

1.आइए देर न कर ते हुए बेसन बनाना शुरू करते हैं।सबसे पहले एक बर्तन मैं छाछ लेते है।
 छाछ हमे एक लीटर लेना है।
हम छाछ मैं बेसन मिक्स कर लेते है।
 छाछ मे बेसन की गुठलिया न रहे अब हम इसमें हल्दी पाउडर लाल मिर्च या हरी मिर्च पीस कर डाल सकते है हरि मिर्च से कलर और स्वाद दोनों ही बढ़ जाते हैं। इसमें धनिया पाउडर स्वादानुसार नमक लहसुन का पेस्ट डालकर बैटर तैयार करते हैं। 
अब हमारा कढ़ी के लिए बैटर तैयार है।

कढ़ी मै तड़का लगाने की विधि।

हम कढ़ी बनाने के लिए एक भगोने या कढ़ाई का इस्तेमाल कर सकते हैं बेसन बनाने के लिए बर्तन को गैस पर रखकर गैस ऑन कर देते हैं और उसमें तेल डाल देते हैं।
 जब तेल अच्छी तरह पक जाए तब उसमें हम आधा चम्मच जीरा कटा हुआ लहसुन डालकर ब्राउन होने तक भून ते हैं।
 ब्राउन होने के बाद कटा हुआ प्याज ब्राउन होने तक भून ते हैं प्याज बन जाने के बाद हम उसमें दो चुटकी हींग डालकर भगोने को 5 सेकंड के लिए ढक देते हैं फिर उसमें हम जो छाछ और बेसन का बैटर बनाते है। उसे हम डाल देते हैं।
और इसमें हम पानी डालकर और पतला कर लेते हैं जितना पतला बैटर होगा उतनी ही देर तक पकाना होगा हम इसको
 लगातार चलाते रहेंगे हम इसको तब तक चलाएंगे जब तक इसमें उबालना आ जाए हमें चलाते रहना है बंद नहीं करना है जब उबाल आ जाए तो थोड़ी देर बात थोड़ी थोड़ी देर बाद चला सकते हैं।
और आप चाहे तो इसमें एक मुट्ठी चावल धोकर डाल सकते हैं और बीच-बीच में चलाते रहें 1 घंटे तक पकाना होता है।
हमें बेसन को मीडियम फ्लेम पर पकाना है जब बेसन गाढ़ा हो जाए और खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें।
 और कटा हुआ हरा धनिया डालकर रोटी चावल के साथ परोसें।अगर छाछ खट्टा नहीं है आमचूर पाउडर डाल सकते है।

         Than you

                         

टिप्पणियाँ