Besan ke gatte ki sabji in hindi || बेसन के गट्टे की सब्जी कैसे बनाएं हिंदी मैं



बेसन के गट्टे की सब्जी –:
बेसन के गट्टे की सब्जी आपने खाई होगी ?
बेसन के गट्टे की सब्जी बहुत स्वादिष्ट सब्जी होती है।
जब कुछ समझ ना आए तो झटपट बेसन के गट्टे की सब्जी बनाएं। मैं आपको बहुत सुंदर डिजाइन से कटे हुए बेसन के गट्टे की सब्जी बनाना सिखाऊंगी जो दिखने में बहुत सुंदर लगते हैं।
और खाने में भी एकदम नए अंदाज में आइए तो बनाना शुरू करते हैं।


बेसन के गट्टे बनाने के लिए सामग्री –:

बेसन के लिए सामग्री:
200gm बेसन
½ नमक
¼ चम्मच हल्दी पाउडर
½ लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
लहसुन का पेस्ट (5 कली)

सब्जी बनाने के लिए सामग्री–:

स्वादानुसार नमक
¼ हल्दी पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ चम्मच दालचीनी
2 चम्मच धनिया पाउडर
¼ चम्मच गरम मसाला
½ जीरा
1 इंच अदरक
2 प्याज (पीसी हुई)
लहसुन का पेस्ट (8–10 कली)
2 टमाटर 
कटा हुआ हरा धनिया 


गट्टे बनाने की विधि।

1.बेसन के गट्टे बनाने के लिए आटा तैयार करना–:
गट्टे के लिए सबसे पहले बेसन का आटा तैयार करते हैं। किसी एक बर्तन में बेसन डाल लेते हैं।
 उसमें नमक मिर्च हल्दी धनिया पाउडर गरम मसाला लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूथ लेते हैं
आटा ऐसा गूथे कि जिससे हम हाथ से बेसन की रोटी आसानी से बना ले। बेसन की रोटी हमें हाथ से ही बनानी है चकला बेलन की सहायता हमें नहीं लेनी है।
 रोटी हमारी फटे नहीं। आटे में एकसाथ पानी डालने से आटा ढीला हो जाता है। इसलिए थोड़ा-थोड़ा कर कर पानी डालें।

2. बेसन के गट्टे उबालने की विधि–:
बेसन के गट्टे बनाने के लिए हमें सबसे पहले एक भगवाने में पानी उबालने के लिए रखते हैं पानी उतना ही रखें जितने में बेसन के गट्टे डूब जाएं जब तक पानी उबले तब तक हम बेसन के गट्टे तैयार कर लेते हैं।
गट्टे बनाने के लिए बेसन की लोहिया बना ले लेंगे फिर हाथ पर थोड़ा सा पानी लगाकर उस लोई की रोटी बना लेंगे। जब बेसन की रोटी हाथ पर ही रहे तो हम उस पर पानी लगा कर हम उस रोटी को रोल का शेप दे देंगे।(एक तरफ पूरी रोटी पर पानी लगाना है। उसी साइड से हमें मोड़ना है।) ऐसे ही सभी बेसन की रोल बना  लेते हैं।
 और उबलते हुए पानी में बेसन से बने रोल को डालकर ढककर पकाते हैं। पूरी तरह ढक कर ना लगाएं थोड़ा खुला रहने दे जिससे पानी बाहर बाहर ना आए जब गट्टे पर हल्के से बबल दिखाई देते तब गैस बंद कर देते हैं।
और गट्टे पानी से बाहर निकाल लेते हैं गट्टे को पकने में लगभग 5 मिनट लगते हैं जब गट्टे ठंडे हो जाएं तो इन्हें चाकू की सहायता से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं।
जब यह कट जाते हैं।
तब ये घुमावदार छल्ले के आकार में दिखाई देते हैं । यह दिखने में बहुत सुंदर लगते हैं।और यह खाने में और भी अच्छे और सॉफ्ट लगते है।

बेसन के गट्टे बनाने की विधि।

अब हमारे बेसन के गट्टे लगभग तैयार हो गए  हैं। अब हम इसकी सब्जी बनाएंगे । हम एक कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डालते हैं। तीन अच्छे से गर्म होने के बाद उसमें हम साबुत जीरा डालते हैं।
जब जीरा ब्राउन कलर का हो जाता है तब उसमें बारीक कटा हुआ अदरक कुछ देर तलने के बाद पीसी हुई प्याज डालकर भून लेते हैं।
और थोड़ा पानी डालकर सभी मसालों को मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह पकाते हैं।
जब मसाले पक जाएं तो उसमें हम कटा या पिसा हुआ टमाटर डालकर मसालों के साथ भूनते हैं।
अभी इसमें पानी नहीं डालना है जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो हम इसमें कटे हुए बेसन के गट्टे डाल देते हैं और इसमें हम उतना पानी डालें जितनी पतली ग्रेवी चाहिए। 5 से 6 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें और कटा हुआ धनिया डालकर रोटी के साथ परोसें।



                 Thank you


                          

टिप्पणियाँ