- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
![]() |
छोले की सब्जी कैसे बनाएं।(हिंदी मै।) |
छोले की सब्जी हमारे देश में सभी लोग खाना पसंद करते हैं। छोले एक बहुत स्वादिष्ट डिश है जिसे सभी खाना चाहते हैं।
छोले खाने के कई फायदे भी हैं।
जैसे –:
- दिल के स्वास्थ्य को करता है बेहतर छोले में हाई फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन बी -6 होता है, जो हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद करती है। ...
- शुगर लेवल को कम करता है ...
- कॉन्सटिपेशन रोकने में मददगार ...
- सूजन को कम करता है ...
- ग्लूटन फ्री खाने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन
छोले की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
–:
काबुली चना 250gm
धनिया 2 चम्मच
हल्दी ¼
M.D.H छोला मसाला दो चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च 1 चम्मच
खटाई पाउडर ½
टमाटर 3
तेज पत्ता 2
हींग 2 चुटकी (तड़के के लिए )
खड़ा जीरा ½ चम्मच
नमक स्वादानुसार
प्याज 2 बड़े
अदरक 1 इंच
लहसुन 10–12 कली
तेल एक बड़ा चम्मच
कटा हुआ हरा धनिया
छोला चना उबाल हम छोले की विधि.
सबसे पहले छोले को 8 से 10 घंटे भिगो कर रखते हैं।
फिर हम चने को साफ पानी से धोकर प्रेशर कुकर या भगोने में उबलने के लिए रखते हैं।
तीन सिटी लगने के बाद गैस को बंद कर देते हैं। और कुकर को ठंडा होने के लिए छोड़ देते हैं।
जब सारी भाप निकल जाए तो प्रेशर कुकर को खोलकर चने को बाहर निकालें और चने को दबा कर देख लें कि वह अच्छे से पका है कि नहीं। यदि कम पकी है तो 1–2 सिटी और लगा दें।
प्रेशर कुकर में चने जल्दी उबल जाते हैं। और भगोने में चना उबलने में समय ज्यादा लगता है।
छोले बनाने की विधि।
सबसे पहले एक भागने में हम एक बड़ा चम्मच
तेल डालकर तेल को अच्छी तरह पकाते हैं।
तिल पार्क जाने के बाद उसमें हम जीरा उसके बाद तेज पत्ता डालकर साथ ही कद्दूकस किया हुआ अदरक हल्का सा भुनने के तुरंत बाद हींग से छोंक लगाते हुए कटा प्याज डाल देते हैं। प्याज हल्का ब्राउन होने के बाद सभी मसाले मिर्च धनिया जीरा हल्दी कश्मीरी लाल मिर्च इसी खटाई नमक लहसुन का पेस्ट इन सभी मसालों को थोड़ा सा पानी डालकर मीडियम फिल्म पर पकाते हैं। इन मसालों को लगभग आधा बन जाने के बाद एमडीएच मसाला डाल दे या आप सभी मसालों के साथ भी डाल सकते हैं जब यह मसाला अच्छी तरह पक जाए तो हम इसमें टमाटर काटकर डाल देंगे और इन सभी मसालों को चलाते रहे जब मसाले तेल छोड़ने लगे और मसाला फटा सा लगने लगे तो इसमें अब हम छोले डालते हैं। मसाला और छोला दोनों मिक्स करने के बाद अब आती है पानी की बारी। पानी थोड़ा कम डालें हमें ग्रेवी गाड़ी रखनी है पतला नहीं करना है 4 से 5 मिनट पर जाने के बाद गैस को ऑफ कर दें । और इस पर हरा धनिया डालकर इसे पूरी पराठा भटूरे चावल के साथ सर्व करें छोले बनकर तैयार है।
अगर आपको इस विधि मै कोई(भूलसुधार सादर आमंत्रित है) परेशानी हो रही है तो आप हमे कमेंट कर सकते है।

- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें